औरैया। महिला को बीच रास्ते रोककर भगवान के दर्शन कराने के बहाने टप्पेबाज उसके बाले और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाना पुलिस को सूचना दी है।
गांव सराय टिडुआ भीखेपुर अजीतमल निवासी किरन देवी ने बताया कि वह सहार कस्बे में दवाई लेने गई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में दो लोगों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका। उसे भगवान के दर्शन कराने की बात कही और बाले व रुपये ले लिए। इसके बाद वह बेहोश हो गई और दोनों फरार हो गए। उसे होश आया तो शोर मचाया लेकिन टप्पेबाजों का पता नहीं लगा। महिला ने अपने मायके पुरवा तरा सहार में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी है। (संवाद)