औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में तैनात सर्जन डॉ. अजीत के द्वारा विभागीय कार्यों में शिथिलता व रुचि न लेने पर नाराजगी जताई।
अगले आदेशों तक वेतन पर रोक लगाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने बीपीएम अजीतमल द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समय पर सभी काम पूरे करने के लिए कहा।
इस मौके पर बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)