फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी : एक के बाद एक छह मरे

Mon, 17 Jun 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी और लू ने जानलेवा रुख अख्तियार कर लिया है। जिसके चलते सोमवार को एक के बाद एक छह मौते हुईं। बीमारी से पीड़ित लोगों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। मरने वालों में अधिकांश लोग बीमारियों से ग्रस्त थे। अस्पताल में मृत घोषित किए गए दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी से मरने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को तेज तपिश के कारण सुबह से ही लोगों का हाल बेहाल देखने को मिला। सोमवार को 50 शैया जिला अस्पताल में एक के बाद आए पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। गांव बरमूपुर निवासी शिवम राना का पांच दिनों का नवजात पुत्र की मौत हुई। द्वारिकापुर निवासी मुलायम सिंह पुत्र सोबरन सिंह को मृत घोषित किया। वहीं देर शाम कैलाश नारायण दुबे पुत्र रामदयाल निवासी भासौन को भी डॉक्टर ने मृत घोषित किया। इनको अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह सभी कोई न कोई बीमारी से पीड़ित हालत में अस्पताल आए थे। इन मामलों में बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
शाम के समय पुलिस ने आदित्य पुत्र रमाकांत निवासी भौनकपुर फफूंद, जेएम ईंट भट्ठा के मजदूर दिनेश पटेल पुत्र उमेंद्र पटेल निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। इनके शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर दिनेश पटेल को भट्टे पर मृत अवस्था में पाया गया था। मौके से शराब की बोतल भी पाई गई थी। आशंका है कि गर्मी अधिक होने पर शराब पीने से हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। तो वहीं आदित्य को फफूंद रोड पर देवरपुर के समीप सड़क किनारे सड़क पर मृत अवस्था में पाया गया गया था।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना फफूंद पाता रोड पर गांव बढूआ के नजदीक हुई। जिसमें गांव खानपुर निवासी पचास वर्षीय दिव्यांग प्रताप फफूंद से बाजार करके घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक से तबियत बिगड़ने पर वह एक बगिया में बैठ गए और अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उसे वहां पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही प्रताप ने दम तोड़ दिया। मृतक दस वर्ष से खानपुर गांव में अपनी पुत्री बेबी के पास रह रहा था। मृतक के परिजनों ने लू और गर्मी से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें