फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीमारी से तंग आकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। गांव निवासी मूलचंद्र की 50 वर्षीय पत्नी सुमन पिछले दो वर्षों से पेट की गंभीर बीमारी से परेशान थीं। पति के अनुसार उसके बच्चेदानी में कैंसर था। काफी उपचार भी कराया पर बीमारी से राहत नहीं मिल रही थी। शुक्रवार रात बीमारी से तंग आकर महिला ने घर के पास खड़े नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार तड़के चार बजे उनकी बेटी प्रीति की नींद खुली और उसने चारपाई पर मां को नहीं पाया। इसके बाद परिजन ने आसपास तलाश शुरू की तो सुमन का शव फंदे से लटका मिला। महिला का शव देख परिजन बिलख पड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बीमारी की बात सामने आई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें