फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक मिली दवाइयां, मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औषधि निरीक्षक की ओर से पांच माह पहले चार प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल की रिपोर्ट मानकविहीन पाई गई है। विभाग ने चारों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जल्द ही औषधि विभाग की ओर से सीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शनों को लेकर पांच माह पहले औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने बिधूना व औरैया के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था।
औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिधूना स्थित ताज मेडिकल स्टोर व ऊंचा गांव स्थित लवी मेडिकल स्टोर से बरामद ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल जांच को लैब भेजे थे।
साथ ही बाबरपुर स्थित कुमार मेडिकल स्टोर व ब्रह्मनगर मोहल्ला स्थित पूजा फार्मा से दो दवाओं के सैंपल जमा किए थे। सभी को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन

जहां से दो दिन पहले आई रिपोर्ट में ताज मेडिकल सेंटर व लवी मेडिकल सेंटर से लिए गए सैंपल प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के पाए गए। जबकि कुमार मेडिकल्स व पूजा फार्मा से लिए गए सैंपल भी रिपोर्ट में मानविहीन पाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के बाद इनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें