फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विद्यार्थियों को किया मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18-संविधान संवाद के दौरान मौजूद छात्र। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संविधान संवाद अभियान के अन्तर्गत श्रीसुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ में संवैधानिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन कुशाग्र मिश्रा ने किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा छात्रों को भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों ,अधिकारों, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं संविधान, अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था व इसमें निहित संवैधानिक मूल्यों का पालन करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक, महेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहित कुमार यादव, विवेक कुमार धीरेंद्र पाल सिंह,पवन कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार तिवारी रामलखन,बेद प्रकाश वर्मा, प्रशांत शुक्ला मुंसिफ न्यायालय कर्मी विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें