फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रयोगात्मक कक्षाओं में उपस्थित रहें छात्र, 20 जनवरी से होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कस्बा क्षेत्र के रुरुखुर्द स्थित श्यामलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और भूगोल विषयों की प्रयोगात्मक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालय की ओर से सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य पूरा करने के लिए नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिववीर सिंह बताया कि जो छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रयोगात्मक कार्य पूरा नहीं करेंगे, उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी। विद्यालय में सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों से समय रहते अपना प्रयोगात्मक कार्य पूरा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें