फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ताइक्वांडो प्रमोशन टेस्ट में उमड़े छात्र-छात्राएं

Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ व औरैया ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में संयुक्त कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ताइक्वांडो संघ द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता टेस्ट का अयोजन हुआ। जिसमें ताइक्वांडो में बालिका वर्ग में वाइट बेल्ट में आकांक्षा, दिव्यांशी ने संयुक्त रूप से प्रथम प्राप्त किया। प्रियांशी,सपना ने द्वितीय स्थान व श्रृष्टि गुप्ता, प्रतिज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग व्हाइट बेल्ट में रामभरत पाल व यशवर्धन को प्रथम स्थान मिला। हर्ष पाल, ऋषभ द्वितीय को स्थान एंव अवनीश तृतीय स्थान प्राप्त किया। येलो बैल्ट में अलतमस, अर्थाव प्रथम स्थान पर देव सविता का द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं ग्रीन वन बेल्ट में माधव का प्रथम स्थान रहा।
रेफरी की भूमिका में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ से नियुक्त प्रयाग सिंह (पांच डन ब्लैक बेल्ट नेशनल प्लेयर नेशनल रेफरी क्लास वन) की मौजूदगी में टेस्ट को संपन्न कराया गया। इस टेस्ट में पर्यवेक्षक के रूप में शैलेंद्र कुमार, आशिक कुमार, गोविंद सिंह व अफजल ने भूमिका निभाई। इस मौके पर विशाल रॉय गौतम, नीतू शर्मा, दीप्ति शर्मा, रिशभ सिंह, हेमंत सिंह, रितिक रोशन, अभय आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें