अयाना। बीहड़ पट्टी के गांवों में बृहस्पतिवार सुबह आई आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दी लेकिन गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया और एक धार्मिक आयोजन को बाधित किया। किसान छोटेलाल ने बताया कि बुधवार सुबह आंधी-बारिश से गेहूं के गट्ठर गीले हो गए। इससे पांच फीसदी फसल का नुकसान हुआ है। भूरेपुर गांव में अखंड रामायण पाठ के लिए लगाया गया टेंट आंधी में उड़ गया। (संवाद)