फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो पक्ष में चले लाठी-डंडे व ई- पत्थर, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर निवासी राजू की बरात लौटकर शुक्रवार को घर आई थी। घर पर रिश्तेदार भी थे। शुक्रवार की शाम को पड़ोसी लालू खेतों पर गेहूं काटने जा रहा था, जैसे ही वह मोहल्ले से गुजरा तभी एक युवक ने गाली देने शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गये और जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। जिन्होंने एक पक्ष से घायल अनिल व अशोक निवासी गांव लड़ऊपुर थाना रामपुरा जालौन, मोहित निवासी गांव सल्लाहपुर, सरला निवासी गांव झीझक कानपुर देहात व दूसरे पक्ष से घायल लालू, सुमित, शिवम निवासी सल्लाहपुर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए दिबियापुर सीएचसी में भेजा। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कुछ लोग शराब के नशे में थे। घायलों को अस्पताल भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें