फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के 10वें गवाह की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दोहरे हत्याकांड के आरोपी सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 11 आरोपितों को बुधवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में विशेष न्यायाधीश संजय कुमार सिंह के सामने पेश किया गया। जहां मामले के 10वें गवाह ने बयान दर्ज कराएं हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 16 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन

15 मार्च 2020 को मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हुुई गोलीबारी की घटना में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में सपा के तत्कालीन एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोई भी आरोपी जमानत नहीं पा सका।
केवल कमलेश पाठक की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने इस निर्देश के साथ मंजूर की कि अधीनस्थ न्यायालय इस मामले की सुनवाई शीघ्र पूरी करे। कमलेश पाठक पर गैंगस्टर का मामला भी दर्ज होने से उनकी इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने तक रिहाई नहीं हो पा रही है। सभी आरोपी अलग-अलग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अभियोजन ने मामले के एक स्वतंत्र गवाह नीरज कुमार तिवारी की गवाही कराई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा व हृदय नरायन पांडेय तथा बचाव पक्ष की ओर से सुभाष त्रिपाठी एडवोकेट व बलराम सिंह चौहान एडवोकेट आदि की उपस्थिति में गवाही पूरी हुई।
एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अगली सुनवाई की तिथि पर एक और स्वतंत्र गवाह को तलब किया गया है। गवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें