फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच के पहियों से चिंगारी और धुआं निकला

Thu, 01 Feb 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार की दोपहर ब्रह्मपुत्र मेल के ब्रेक पहिये से धुआं और चिंगारी देख चालक ने उसे घसारा हाल्ट पर रोक दिया। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने खराबी को दूर किया। आधा घंटे बाद समस्या दूर करते हुए ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच के पहियों से दोपहर 12 बजे चिंगारी के साथ तेज धुआं उठने लगा। चालक ने ट्रेन को घसारा हाल्ट पर रोका गया। इधर दौरान कुछ सवारियां डरीं नजर आईं। ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ सहित आरपीएफ ने अग्निशामक यंत्र से उठ रहे धुंआ के ऊपर केमिकल डाला। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पहिये में ब्रेक चिपकने की वजह से ट्रेन रोकी गयी थी। समस्या दूर कराते हुए ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें