फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने यातायात पुलिस सहायता बूथ का किया उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 12- पट्टिका का अनावरण करतीं एसपी सुनीति साथ ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
शहर के कस्बा खानपुर चौराहे पर यातायात विभाग की ओर से बनवाए गए यातायात पुलिस सहायता बूथ का शुक्रवार को एसपी सुनीति ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बूथ के पास स्थित परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोप कर उन्हें सुरक्षित व संरक्षित रखने का संदेश दिया।
एसपी ने कहा कि इस सहायता बूथ से हाईवे पर और अधिक नजर रखी जा सकेगी। बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने से जरूरत के समय इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।
इस मौके पर एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली रामसहाय आदि मौजूद रहे।
इसके बाद बूथ पर पहुंचे विशेष सचिव कोविड -19 चंद्रभूषण त्रिपाठी व एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने भी पौधरोपण किया।
वहीं, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने सदर कोतवाली में पौधरोपण किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर कोतवाली रामसहाय, मालखाना इंचार्ज ओपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें