फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिरेल हुई सपा, अखिलेश खो चुके जनता का भरोसा: ब्रजेश पाठक

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे औरैया जनपद के दौरे पर पहुंचे। मंडी समिति में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। पहलवानों पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बेटियों को भाजपा द्वारा घसीटे जाने वाले बयान पर निशाना साधा। कहा कि सपा की कथनी करनी में अंतर है, वह डिरेल हो चुकी है। अखिलेश जनता का भरोसा खो चुके हैं। हमेशा गुंडे, माफिया को बढ़ाने का काम किया है। जनता ने उन्हें अब नकार दिया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के साथ बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। कहा कि औरैया ने इतना प्यार दिया कि निकाय चुनाव के बाद जल्द दोबारा आना हुआ। भाजपा में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सभी समान है, सब का सम्मान है। औरैया जनपद को विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। सब का भरोसा भाजपा पर है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार अभियान चला रही है। हम घर-घर जाएंगे, महाजनसभा कर सभी कार्यक्रम सफल बनाएंगे। कहा कि भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है वह जनता के सुख दुख में साथ है। इस दौरान सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव आदि रहे।
आशाओं ने किया घेराव तो गाड़ी से समझाने उतरे डिप्टी सीएम
औरैया। चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल से निरीक्षण कर निकल रहे डिप्टी सीएम को आशाओं ने घेर लिया। हंगामा कर आशाओ ने नियमित मानदेय दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने गाड़ी के सामने से आशाओं को हटाने की कोशिश की, मगर वह बिना मिले हटने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर डिप्टी सीएम गाड़ी से उतरे और उन्हें समझाया। डिप्टी सीएम के सामने आशा कार्यकर्ता ममता शुक्ला, विनीता देवी, निर्मला देवी, रानी सिंह, रेखा वर्मा, ऊषा देवी आदि ने शिकायत की कि फरवरी मार्च व उससे पहले का मानदेय उन्हें नहीं मिला है। सरकार ने 1500 रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें बढ़ा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस पर डिप्टी सीएम ने सीएमओ से बकाया भुगतान शीघ्र कराने की बात कही। तब आशाएं हटी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण 20 मिनट में पूरा
औरैया। भाजपा कार्यालय से बैठक कर 12:40 बजे डिप्टी सीएम चिचौली जिला अस्पताल पहुंचे। समय अधिक हो जाने के कारण ओपीडी में सन्नाटा था। सबसे पहले उन्होंने पंजीकरण कक्ष देखा। यहां पर मौजूद कर्मियों ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या पूछी। इस पर पास में खड़े प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन 800 से ऊपर की ओपीडी हो रही है। इसके बाद वह ओपीडी की तरफ बढ़े। यहां पर एक कक्ष में बैठे डॉ. शशांक प्रजापति के पास पहुंचे और किस तरह की मरीज आ रहे है, इसकी जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण सबसे ज्यादा मरीज हीटस्ट्रोक व पेट रोग से पीड़ित आ रहे है। इसके बाद डिप्टी सीएम जनरल वार्ड पहुंचे। यहां पर वार्ड में भर्ती सलीम निवासी दयालपुर औरैया और उल्फत सिंह निवासी बकताबरपुर दिबियापुर से हाल जाना। मरीजों से मिलने वाले इलाज व दवाइयों के बारे में जानकारी ली। यहां से निकलने के बाद वह सीधे इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर मरीज बलजीत व उनसे परिजनों से जानकारी ली। डॉक्टरों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यहां पर प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चालू होने के साथ अन्य सुविधाएं बढ़ेंगी। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, समय समय पर अवगत कराते रहें, जिससे उन्हें दूर कराया जा सके। इसके बाद एक बजे वह काफिले के साथ कलक्ट्रेट के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें