दिबियापुर। असेनी बर्रू स्थित गायत्री महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सोनम, प्रतिभा, सहज, आरती एवं मानसी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को गायत्री महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम ने पहला, प्रतिभा एवं सहज मिश्रा ने दूसरा, आरती कुशवाहा एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी, निदेशक अनुज कुमार व गायत्री पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। विनय यादव, शालिनी, आलोक, आशीष, भंवर पाल और वीके सिंह आदि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।