अछल्दा। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर बृहस्पतिवार दोपहर को एक मिठाई दुकानदार को सांप ने डस लिया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हरीगंज बाजार निवासी रिंकू (40) अपनी मिठाई की दुकान पर था। वह एक सपेरे के सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रिंकू को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर गौरव ने बताया कि युवक का उपचार शुरू कर दिया गया है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण रिंकू की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।(संवाद)