फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेकिंग अभियान में छह वाहनों के चालान, एक सीज

Thu, 10 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। परिवहन विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मार्ग से गुजर रहे ट्रकों और बसों को रोककर जरूरी दस्तावेज, फिटनेस और अन्य मानकों की जांच की। अभियान के दौरान तीन लाख 10 रुपये के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन ट्रकों और तीन बसों के चालान किए गए। वहीं एक ट्रक में अनियमितता मिलने पर उसे कुदरकोट थाने में खड़ा कराया गया। पीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन के जरूरी कागजात दुरुस्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें