फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः पूर्व प्रधान के घर से छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर में एक घर में घुसे चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़ कर छह लाख के जेवर व कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हैदरपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह ने बताया कि घर पर वह पत्नी शकुंतला और पुत्र परमसुख के साथ रहते हैं। पुत्र किसी काम से औरैया गया था, रात में वहीं रुक गया। घर पर वह और पत्नी अकेले थे। वह घर के बरामदे में सो रहे थे और पत्नी आंगन में सो रही थी।
रात में जीने के रास्ते चोर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ कर करीब छह लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह होने पर जब पत्नी उठी तो कमरे खुले और सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो जेवर व कीमती सामान गायब थे। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की, जल्द ही चोरों की तलाश कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें