फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक हत्या करने वाले छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर धौरेरा समीप हाईवे किनारे बाजरे के खेत में 24 अक्तूबर को बिना सिर का युवक का शव नग्न हालत में मिला था। मामले में घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कानपुर देहात जनपद के थाना डेरापुर कलेनापुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र स्व. भगवानदीन के रूप में की है। जोकि घटना के दिन से लापता था।
26 अक्तूबर को परिजनों की ओर से गुमशुदगी संबंधित थाना में दर्ज कराई थी। गुरुवार को छह संदिग्धों को पुलिस ने उठाया। कड़ाई से पूछताछ में हत्या करने का सच सामने आया। वहीं निशानदेही पर मृतक प्रमोद का सिर, कपड़े, हत्या में प्रयुक्त खुरपा समेत बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक व मेनुअल आधार पर एसओजी व सर्विलांस टीम की ओर से जुटाए साक्ष्य को आधार बनाते हुए पुलिस ने छह संदिग्धों को गुरुवार तड़के मिर्जापुर नहर कोठी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जैतापुर निवासी भानू प्रताप रैदास, रसधान थाना सिकंदरा कानपुर देहात निवासी रामांश, रसधान निवासी महेश, विमल कुमार रैदास, जरौली कलेनापुर थाना डेरापुर कानपुर देहात निवासी संतोष व कुलपति शामिल रहे।
इनकी निशानदेही पर प्रमोद का सिर, कपड़े व आलाकत्ल खुरपी को मिर्जापुर नहर कोठी थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र से तथा बाइक सेंगर नदी पुल के नीचे पानी से गांव हवासपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात से बरामद किया गया।

हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का सिर, कपड़े व खुरपा मिर्जापुर समीप नहर से बरामद कर लिया गया है। वहीं कानपुर देहात से बाइक भी बरामद करा ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है। सिर का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा है। - चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन


-
ऑनर किलिंग का रहा मामला
आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रमोद उनका पड़ोसी था। विमल कुमार रैदास के मामा की पुत्री को करीब दो माह पूर्व वह अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उनके बीच में रंजिश चल रही थी। 23 अक्तूबर की देर शाम प्रमोद को पूर्व नियोजित तरीके से शताब्दी होटल के बगल से आने जाने वाले रास्ते पर ले जाकर खेत में खुर्पी से गर्दन पर वार करते हुए हत्या कर दी गई। गर्दन, कपड़े व खुर्पी को एक थैले में पॉलीथिन में रखकर उसे नहर में फेंक दिया। बाइक को सेंगर नदी में डाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें