फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फूलों की होली के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। श्री लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव के मौके पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन फूलों की होली के साथ हुआ। इस मौके पर न केवल आयोजक बल्कि श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के साथ होली खेलते हुए झूमे। बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर देवकली मंदिर के पास यमुना नदी किनारे लड्डू गोपाल मंदिर की स्थापना की है। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। अंतिम दिन प्रवचन करते हुए आचार्य अंकुश तिवारी जी महाराज ने भागवत कथा को जीवन में उतारने की बात कही। साथ ही कहा कि लड्डू गोपाल में मन लगाकर देखो। सभी मनोकामना पूरी होगी।
कथा समापन पर फूलों की होली का आयोजन किया गया। आयोजक ही नहीं श्रद्धालु भी लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली खेलते और आज बिरज में होली है... आदि भक्ति भरे होली के गीतों पर झूमते दिखे। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के सात हवन पूजन किया गया। इसके बाद देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोपाल पांडेय, आशीष चौबे, आशीष तिवारी, अंकित तिवारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें