बिधूना। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्राइट माइंड स्कूल बिधूना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद के साथ स्कूल का नाम रोशन किया।
लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 31 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में ब्राइट माइंड स्कूल बिधूना के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें श्रेयस श्रीवास्तव व संजल सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। मयंक सिंह व श्रेया अग्निहोत्री ने रजत पदक प्राप्त किया।
देवांग सिंगर व आकांक्षा तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल के डायरेक्टर अनिल सिंह ने मेडल जीतने वाले छात्रों की प्रशंसा की। कहा कि ताइक्वांडों की पूर्णता तैयारी कर लेने पर छात्र-छात्राओं को कोई कुछ नहीं कर सकता है। स्वयं की रक्षा ही ताइक्वांडों की ट्रेनिंग है।
प्रबंधक ने ताइक्वांडों के कोच अश्विनी चक्र के नेतृत्व में गई मेडल जीतने पर उनकी सराहना की। स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना वर्मा ने बच्चों को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए बच्चे को और मेहनत कर आगे बढ़ने को कहा। साथ ही उन्होंने कोच की सराहना की।