फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: होटल में बैठे युवक पर तमंचे से फायर, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र मंडी गेट के पास बजरंग होटल पर सोमवार रात पौने 12 बजे के करीब एक पहुंचे दो लोगों ने वहां बैठे एक युवक को गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंचकर जान बचाई। बाद में पीड़ित की तहरीर पर दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात पौने 12 बजे वह बजरंग होटल पर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी कार से ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी हीरू तिवारी व विधिचंद्र मोहल्ला निवासी बाबी चौधरी पहुंचे। बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच हीरू तिवारी ने ललकारते हुए बाबी चौधरी से पीड़ित को जान से मार देने के लिए कहा। जिस पर बाबी ने तमंचा निकालते हुए उस पर दो फायर किए। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें