फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से रेस्टोरेंट व फ्लॉवर व डेकोरेशन की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के किशोरगंज में स्थित एक रेस्टोरेंट में शॉट सर्किट से रविवार दोपहर आग लग गई। आग ने बगल में स्थित फूलों की दुकान को भी जद में ले लिया। सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी औपचारिकता पूरी कर चली गई। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

किशोरगंज निवासी अनुराग व लालू गूप्ता ने बताया कि भगत सिंह चौराहे पर इंद्रावर स्वीट व रेस्टोरेंट है। दोपहर करीब डेढ़ बजे रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट होने से आग की लपटें निकले लगीं। आग ने पास में रखे गैंस सिलिंडर की पाइप को चपेट में ले लिया। इस वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
रेस्टोरेंट में मौजूद युवकों ने अंदर रखे सिलिंडर व मिठाई के काउंटर को बाहर निकाले के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बीच आग ने रेस्टोरेंट के बगल में स्थित दशरथ सिंह चौहान की भूमि फ्लॉवर व डेकोरेशन की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दशरथ सिंह ने बताया कि आग लगने से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। रेंस्टोरेंट मालिक ने आग से 18 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक दुकानदारों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया था।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की। पुलिस ने दोनों तरफ यातायात रोककर आग बुझाने में दुकानदारों की मदद की। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप में लगे यंत्र आए काम
औरैया से बिधूना व एरवाकटरा क्षेत्र में आतिशबाजी व पटाखों की दुकानों का निरीक्षण अग्नि निरीक्षक प्रभारी अतुल त्रिपाठी व गौरव शाक्य कर रहे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली। इस पर वे मौके पर पहुंचे और पास में स्थित पेट्रोल पंप गए। वहां से वे पंप पर रखे अग्नि नियंत्रण यंत्र साथ उठा लाए और आग को काबू करने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें