फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिपाही पर दुकानदार ने लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्रह्मनगर चौकी अंतर्गत खानपुर चौराहे पर एक दुकानदार ने सिपाही पर उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिलकनगर निवासी जमीर खान ने एसपी को लिखे पत्र में बताया कि उसकी खानपुर चौराहे पर चाय नाश्ते की दुकान है। चौकी में तैनात सिपाही दुकान पर अक्सर सामान लेने आते हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे जब वह दुकान पर आए। पुरानी उधारी के रुपये मांगने पर सिपाही ने आपा खोते हुए उसे चांटा मार दिया।
वहीं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए वसूली न देने पर धमकाते हुए मौके से निकल गए। मामले में सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि सिपाही की ओर से सुबह 10 बजे के करीब दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर चालान काटे जाने की बात सामने आई है। इसके बाद यह आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें