फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा हिंसा में गलत रिपोर्ट देने पर थानाध्यक्ष को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कानून व्यवस्था बैठक में डीएम पीसी श्रीवास्तव व एसपी चारु निगम ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अछल्दा में 27 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने अधिकारियों से भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश की कार्रवाई करने को निर्देश दिए। इस दौरान गुंडा एक्ट, पॉस्को एक्ट आदि की भी समीक्षा की। डीएम ने उपस्थित सभी एसपीओ व कानूनगो को विवेचना के निस्तारण में गलत व झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों पर धारा 344 के तहत कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसोली पूर्व में हुई हिंसक घटना के क्रम में बनी एफआईआर रिपोर्ट में थानाध्यक्ष अछल्दा ललित कुमार के बयान में गाड़ियों के टूटने, आग लगने से लेकर गाड़ियों के नंबर का जिक्र नहीं था। इस पर डीएम ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर निलंबन कराने की कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने ने सभी थानाध्यक्षों को निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अपने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों व मतदान स्थलों की रिपोर्ट तैयार कर अपर जिलाधिकारी को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें