फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऋण दिलाने के नाम पर सात हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला नवीन नगर निवासी समीम ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कानपुर-इटावा हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान है। समीम के अनुसार कुछ दिन पहले बाइक सवार युवक पंचर सही कराने आया था। उसने अपना नाम अरुण कुमार रावत बताकर खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताया। अरुण ने दुकान विस्तार के लिए पांच लाख का ऋण पास कराने का झांसा दिया। सहमति जताने पर उसने लोन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। इस पर उसने पांच हजार रुपये नकद व दो हजार रुपये ऑनलाइन दिए। इसके बाद आरोपी का फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें