फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मछली का अवैध शिकार कर रहे सात आरोपी पकड़े

Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो15एयूआरपी 33- बीजलपुर घाट पर छापेमारी के दौरान मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बुसरा बानो, लेखपाल अगम तिवारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो15एयूआरपी 34- बरामद मछली भरे थर्माकोल के बाक्स को उठाकर रखता मछली पकड़ने वाला व्यक्ति। संवाद

-बीजलपुर घाट पर एसडीएम ने छापा मारकर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एसडीएम न्यायिक ने बीजलपुर घाट पर मछली के अवैध शिकार कर रहे सात लोगों को पकड़ा है। मौके से जाल व मछलियां बरामद हुईं हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट बुसरा बानो ने बीजलपुर घाट पर मछली की अवैध आखेट किए जाने की सूचना पर शुक्रवार छापा मारा। मौके से देवरिया निवासी वीरेंद्र, सूरज, बलिया निवासी सुदामा, ग्राम सलुआ जिला जालौन निवासी चंदू, सुभाष व हिमांशु को पकड़ा है। दो नाव व पांच जाल के अलावा बॉक्स में मछलियां भरी मिली हैं। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि यह काम वह विजुआपुर जालौन निवासी भानु प्रताप व कस्बा खानपुर निवासी राजू खां के अधीनस्थ मछली पकड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें