फोटो02एयूआरपी 41- मेन लाइन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रूट के 13बी रेलवे फाटक पर चेन पुलिंग के चलते सीमांचल एक्सप्रेस (12487) क्रासिंग के बीचों बीच मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्रासिंग पर दोनों तरफ जाम लग गया। आनन-फानन में पहुंचे रेल कर्मचारियों की मदद से चालक ने हौज पाइप को जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
रविवार शाम 5:50 बजे कानपुर से चलकर दिल्ली को जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस जैसे ही अच्छा रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। तभी ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने चेन खींच दी। अचानक से चेन खिंचते ही ट्रेन मेन लाइन पर अछल्दा स्टेशन के 13बी फाटक पर खड़ी हो गई। ट्रेन खड़े होते ही कई यात्री ट्रेन से उतरकर भाग गए। चालक ने रेल कर्मचारियों की मदद से डिब्बे के कटे हौज पाइप को जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को ट्रेन 5 बजकर 55 मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।