फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वाचल बैंक में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा

Sat, 12 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बैंक कर्मचारियों ने परिसर में के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण बैंक में उपभोक्ताओं का कामकाज नहीं हो सका।  बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन


बैंक कर्मी शुक्रवार की सुबह अपने केबिन में बैठने की बजाय परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी मांगें पूरी करने के लिए नारे लगाने लगे। धरने पर बैठे बैंक कर्मी अरविंद कुमार सक्सेना, योगेश कुमार गुप्ता व गिरिजा देवी ने बताया कि वह दो दिवसीय हड़ताल पर है। सिंगल विंडो व्यवस्था मुसीबत बनी हुई है। इसे समाप्त की जाए।

स्टाफ की कमी से परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मित्रा कमेटी की रिपोर्ट रद्द की जाए। पेंशन व्यवस्था लागू हो। दैनिक वेतनभोगी का स्थाई करण हो। मृतक आश्रित नियुक्ति की व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। जिससे उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके। बैंक में हड़ताल होने के कारण सौ से अधिक उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें