फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लीड बिजली के लिए एसडीओ और जेई का किया घेराव

Sun, 11 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 16- उपखंड अधिकारी का घेराव किया उपभोक्ता बात करते चेयरमैन मोहम्मद अनवर। संवाद
विज्ञापन




-आपूर्ति न मिलने से आक्रोशित लोगों ने सब स्टेशन कराया बंद

- चार दिन से आठ मोहल्लों में है लो-वोल्टेज व कटौती की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

फफूंद। कस्बे के आठ मोहल्लों में दो दिन से बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात केशमपुर सब स्टेशन पहुंच कर हंगामा किया और आधे घंटे के लिए सब स्टेशन से आपूर्ति बंद करा दी। इस बीच अधिकारियों ने समझाकर शनिवार तक आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। शनिवार दोपहर को फफूंद पहुंचने पर एसडीओ व जेई का घेराव कर फिर से हंगामा किया। अधिकारियों ने जल्द केबल बदलने का आश्वासन दिया है।

चार दिनों से फफूंद कस्बे के मोहल्ला तिवारियांन, आंशिक महाजनान, कटरा हेमनाथ, महावीर नगर, जोगियान, चमनगंज समेत आठ मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है। इसके साथ ही फाल्ट होने से अघोषित कटौती की जा रही है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से फुंक गया था। इसके साथ ही कुछ केबल जल गए थे। जिससे मोहल्लों में आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इसकी जानकारी वह लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को दे रहे थे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही थी। परेशान होकर दो सैकड़ा के करीब लोग शुक्रवार रात 11 बजे के करीब सब स्टेशन केशमपुर पहुंचे और हंगामा करते हुए सब स्टेशन बंद करा दिया। किसी तरह मामला शांत कराते हुए अधिकारियों ने आधे घंटे बाद आपूर्ति चालू करा दी। शनिवार सुबह जब एसडीओ एसडीओ अछल्दा रघुनाथ चित्तल व अवर अभियंता केशमपुर ओमवीर सिंह फफूंद पहुंचे तो लोग फिर से पहुंच गए और उनका घेराव कर विरोध जताया। इस बीच चेयरमैन अनवार कुरैशी भी पहुंचे और लोगों को समझाकर अधिकारियों के सामने कस्बे की समस्या रखी। पूरे मामले की जानकारी चेयरमैन ने अधीक्षण अभियंता ब्रजमोहन को दी। एसडीओ ने बताया कि जो केबल जल गए हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही लो-वोल्टेज और बिजली न आने की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन


फाल्ट और कटौती से घंटों बिजली गुल, पेयजल किल्लत
फोटो10एयूआरपी -15 दूसरे के सब मर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संवाद
- ओवरलोड होकर फुंक रहे ट्रांसफार्मर, टूट रहे तार, ठप हो रही आपूर्ति
- शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक 10 घंटे से अधिक हुई कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक 10 घंटे से अधिक हुई कटौती से शहर में पानी का संकट गहरा गया। आठ मोहल्लों में लो-वोल्टेज होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों में आक्रोश है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवर लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे और तार टूटने से फाल्ट की समस्या बढ़ी है।
दो दिनों से शहर में रात के समय चल रही बिजली की अघोषित कटौती से लोग बुरी तरह से परेशान हैं। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक बिजली व्यवस्था बेपटरी रहने से मोहल्ला ओमनगर, ब्रह्मनगर, तिलक नगर, रुहाई, ठठराई, एसपी आवास कालोनी, प्रेमानंद आश्रम, सैनिक कालोनी की आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई। इन मोहल्लों के लगभग पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि शुक्रवार देर रात तीन नंबर फीडर की इनकमिंग मशीन में छिपकली घुसने से मशीन में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, एसपी आवास के पास रखा चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण धुंआ छोड़ने लगा। जिससे बिजली बंद करनी पड़ी। इसके साथ ही देर रात कई जगहों पर कहीं तार टूटने तो कहीं जंफर जलने की समस्या के चलते बिजली कटौती रही। वहीं, सुबह होते ही कई जगह फाल्ट हो गए। इससे दोपहर 12 बजे तक कटौती बनी रही। कुछ जगहों बिजली पहुंची तो लो वोल्टेज बना रहा। सुबह के समय जब पानी आपूर्ति का समय हुआ तो शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक किए जाने लगे। इससे पानी को लेकर लोग परेशान दिखे। बिजली न आने से पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो लो वोल्टेज की वजह से घरों में लगे सबमर्सिबल भी नहीं चल सके। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

वर्जन
रात भर ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने और शार्ट सर्किट की समस्या होने से आपूर्ति बाधित रही है। कुछ जगहों पर ज्यादा ओवरलोड होने की दशा में ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को सामान्य स्थिति में लाकर आपूर्ति निर्बाध बहाल रखने का प्रयास किया जा रहा है।- सुभाष चंद्र यादव, अवर अभियंता, विद्युत सदर डिवीजन, औरैया।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें