संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र के सेंगनपुर-कैथोली मार्ग पर बिना अनुमति की मिट्टी खोदाई की सूचना पर एसडीएम अजीतमल ने छापेमारी की। एसडीएम के पहुंचते ही दो लोग ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। जबकि एक जेसीबी को टीम ने पकड़ लिया। एसडीएम ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि सेंगनपुर- कैथौली मार्ग स्थित कूड़ाझार के पास मिट्टी खनन की जानकारी मिली थी। इस पर गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक जेसीबी खनन करते पकड़ा गया है। जानकारी पर जेसीबी के चालक का नाम अभिषेक निवासी देवरिया थाना अछल्दा पता चला है। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश स्थानीय लेखपाल को दिए गए हैं। जेसीबी को पकड़कर थाने में खड़ी कराई गई है।