फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला (आईएएस) और डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुंसिफ कोर्ट के पास स्थित सौम्या अल्ट्रासाउंड सेंटर और मुख्य मार्ग मार्केट स्थित गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर को देखा। गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला। आरती कटियार नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, आर्य डायग्नोस्टिक सेंटर सुरान रोड नारायणपुर औरैया मानक के अनुसार संचालित पाए गए। इस दौरान दोनों अफसरों ने संचालकों को अल्ट्रासाउंड सेंटर में आने वाले चिकित्सकों की प्रतिदिन उपस्थिति रजिस्टर में अंकित किए जाने के निर्देश दिए। । इससे पता चल सकेगा कि चिकित्सक प्रतिदिन आते हैं अथवा नहीं। साथ ही कहा कि सभी अभिलेखों को ठीक रखा जाए। अगर किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि यह रूटीन चेकिंग है, तो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें