अजीतमल।
मानक से अधिक सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे ऑटो चालकों पर पीटीओ ने गुरुवार को सघन चेकिंग कर कार्रवाई की। नियमों की अनदेखी करने वाले 45 वाहनों का चालान किया।
ओवरलोड वाहनों से लगातार हो रहे हादसों से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू की है। पीटीओ रेहाना बानों ने बताया कि बिना परमिट, ओवर लोड व बिना एचएसआरपी प्लेट के चलने वाले वाहनों पर चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को अजीतमल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ऑटो मानक से अधिक सवारियां लेकर चलते मिले। जिन्हें रोककर हिदायत देने के साथ ही चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि दिन भर चले चेकिंग अभियान में 45 वाहनों का चालान किया गया है। इनमें से ज्यादातर ऑटो शामिल हैं। बताया कि कुछ ऑटो में अतिरिक्त सीट लगी मिली, जिन्हें हटवाया भी गया है। बताया कि 26 जून के बाद से स्कूल खुलने वाले हैं। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो स्कूली वाहन मानकों के अनुसार नहीं संचालित हो रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।