अजीतमल । मुगलरोड पर कोचिंग जा रही छात्रा की साइकिल में तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों की हालत देख उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अजीतमल कोतवाली के मलगवां निवासी दीप शिखा (16) पुत्री सतीश चंद्र शनिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने अजीतमल जा रही थी।
जैसे ही मुगल रोड पर कोतवाली के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहा स्कूटी सवार मवेशी को बचाने में साइकिल से जा टकराया। टक्कर लगने से साइकिल सवार छात्रा और स्कूटी सवार अनिमेश (18) पुत्र वीर सिंह निवासी सुरायदा दूर जा गिरे।
घायल अवस्था में दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि हादसे की कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।