फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिन दहाड़े बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से टप्पेबाजों ने पार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अटसू। कस्बा स्थित श्रीवाटिका मैरिज होम के बाहर पाल बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने दुकान मालिक से लेकर श्रमिकों को चकमा देकर गोलक से लगभग दो लाख की नकदी पार कर दी।
टप्पेबाजी का अहसास होने पर पीड़ित दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। पाल बिल्डिंग मैटेरियल के संचालक कल्लू पाल ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे के करीब वह भाई विनोद व श्रमिक जहरीला के साथ दुकान पर थे। तभी बाइक से दो युवक दुकान पर खरीदारी करने आए। मौरंग दिखाने की बात कही। इस पर वह एक युवक के साथ मौरंग का ढेर दिखाने चला गया। इस बीच श्रमिक जहरीला दुकान पर मौजूद था। जहां बाइक सवार दूसरे युवक ने श्रमिक को रुपये देकर पानी की बोतल लाने भेज दिया।
विज्ञापन

वह पानी की बोतल लेकर आता इसी बीच टप्पेबाज ने पेचकस से गोलक के बोल्ट खोलते हुए उसमें से 500 रुपये के नोटों की दो गड्डी पार कर दी। एक लाख रुपये से ज्यादा रकम पार करते हुए युवक बाइक लेकर मौरंग के ढेर के पास पहुंचा। जहां से दूसरे को लेकर दोनों निकल गए। जब दुकानदार कल्लू पाल वापस दुकान पर पहुंचा तो गोलक खुली देख उसके होश उड़ गए। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित कल्लू से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पूरी वारदात कैमरे में साफ नजर आई। वहीं बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इस संबंध में अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हो गयी है। टीम चोरों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। फुटेज में दो बाइक सवार वारदात को अंजाम देने पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें