फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डेयरी संचालक से टप्पेबाजों ने पार किए 78 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालकर डेयरी संचालक साइकिल से वापस घर के लिए निकला। सुभाष चौराहे के पास पीछा करते हुए पहुंचे बाइक सवार दो टप्पेबाज साइकिल पर टंगा नगदी भरा थैला पार कर ले गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजनदाजपुर निवासी हरगोविंद का गांव में अमूल डेयरी का कलेक्शन सेंटर है। किसानों के बिक्री हुए दूध की बैंक में आई धनराशि को निकालने हरगोविंद शुक्रवार की दोपहर साइकिल से कानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचा। हरगोविंद ने बताया कि उसने बैंक से 78 हजार रुपये निकाले। थैले में नकदी रखकर उसने थैला साइकिल में टांग लिया। सुभाष चौक के पास उसने एक दुकान पर साइकिल खड़ी कर दी और कुछ खरीदारी करने लगा। तभी बाइक सवार दो टप्पेबाज उसकी साइकिल में टंगे रुपये से भरे थैले को पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल पंकज मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। चीता मोबाइल के सिपाहियों को चारों तरफ सड़कों पर दौड़ाया लेकिन तब तक बाइक सवार टप्पेबाज आंखों से ओझल हो चुके थे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सदर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार टप्पेबाजों को जल्द पकड़ा जाएगा। पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें