संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सिद्धपीठ तांबेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार को अपार भीड़ जुटेगी। मंदिर के अंदर मानक से अधिक भीड़ जुटने से रोकने के लिए चौराहे से मंदिर पहुंच मार्ग बैरिकेडिंग कर दी गई है। डाक बंगले से वीआईपी रोड पर सोमवार को बाधित रहेगा। मंदिर में भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था की है।
मंदिर के सामने की पक्की दुकानों के बाहर पड़े टिनशेड नगर पालिका ने रविवार को हटवा दिया। इस बार सावन मास में आठ सोमवार पड़ रहे हैं। आठ सोमवार पड़ने से इस बार पहले सोमवार का अधिक महत्व बढ़ गया है। मंदिर के बाहर की व्यवस्था नगर पालिका कर्मी और पुलिस प्रशासन देखेगा, जबकि मंदिर के अंदर की व्यवस्था मंदिर परिवार स्वयं संभालेगा। मंदिर के बाहर से डाक बंगले तक, चौराहे से सम्राट अशोक तिराहे से कोई भक्त साइकिल मोटर साइकिल ले जाना वर्जित होगा। मंदिर के पुजारी राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार को भोले बाबा का भव्य श्रंगार भोर चार बजे करने के बाद दर्शनों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। इसके बाद पहला सोमवार होने के कारण मंदिर अन्य दिनों की अपेक्षा विलंब के आरती कर बंद होगा।