संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर में जालौन चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में ऑल इंडिया लॉयर यूनियन की जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सतीश चंद्र राजपूत को अध्यक्ष, महामंत्री नरेंद्र बाबू समेत अन्य को जिम्मेदारी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह एडवोकेट ने सभी को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि बलवंत सिंह एडवोकेट ने ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के पदाधिकारियों को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के गठन के संबंध में जानकारी दी। कहा कि देश और प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ घटने वाली घटनाओं एवं उनके साथ होने वाले शोषण को रोकने के लिए यूनियन का गठन 1980 में किया गया था। वहीं विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गौर प्रदेशीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इस संगठन से जिला बार के संगठनों का कोई प्रतिनिधित्व एवं प्रतिद्वंदी नहीं है। इस संगठन से जिला बार एसोसिएशन के संगठन को बल मिलेगी।
जिला इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए वह 24 घंटे सेवा देते रहेंगे। इस मौके पर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की सदस्यता एवं शपथ लेने वालों में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण शंखवार, मुकेश मिश्रा, शकील अहमद, अशफाक खान, रामप्रकाश, विमल, नरेंद्र बाबू शास्त्री, संयुक्त मंत्री के लिए कमलेश कुमार पोरवाल, कादर खान, श्रवण कुमार सचान, मोहम्मद अकरम, शिवम शर्मा, अखिलेश सक्सेना, मोहम्मद हाशिम, सह संयुक्त मंत्री पद के लिए सुधीर गौतम, सगीर कुरैशी, मेवालाल दोहरे, रामशरण गौतम, मोहम्मद तय्यब शामिल रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ दुबे, सुरेंद्र नाथ पांडेय, हर प्रकाश शुक्ला, अमरपाल सिंह भदौरिया, डीबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू दीक्षित, कोषाध्यक्ष सोनू चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री अनुराग त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल अवस्थी, गौरव, पंकज मिश्रा, रामशरण पोरवाल, अनूप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अतुल शुक्ला ने की।