फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई संगम, संख्या हुई छह

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा(औरैया)। कन्नौज एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल युवती की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। एक भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी सपा नेता राहुल सविता 29 मई की सुबह एक शादी समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। कन्नौज जिले के तिर्वा के पास एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में राहुल, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटे अयांश के साथ मां आशा देवी, पिता कृष्ण मुरारी की मौत हो गई थी। जबकि बहन संगम उर्फ सोनम(16) व भाई रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह संगम ने भी दम तोड़ दिया। भाई रामजीवन अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। शनिवार सुबह जैसे ही संगम के मौत की खबर मिली तो घर में मौजूद चाचा आशाराम, बहन गीता, खुशबू रो-रोकर बेहाल रहे।
छह दिन फिर ताजा हो गए हादसे के जख्म
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के सदमे से अभी तक परिवार के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार सुबह संगम की मौत ने जख्म फिर से ताजा कर दिया। घर पर गमगीन माहौल में रह रही बहन गीता और खुशबू बदहवास हो गईं। जिन्हें लोग ढांढस बंधाते रहे। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद गांव का हर व्यक्ति गमगीन है। मामा राजपाल समेत कई परिजन संगम के शव को लेने के लिए कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें