फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संग्रह अमीन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा के साथ निलंबन की कार्रवाई

Sat, 21 Oct 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बैंक से लोन के बकाये रुपये की आरसी जारी होने के बाद रिश्वत के लिए उपभोक्ता को परेशान करने के आरोपी संग्रह अमीन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दिबियापुर थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ कानपुर ले गई है। इस मामले में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने रिपोर्ट मिलने पर आरोपी संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बिधूना निवासी पीड़ित बैंक पंकज कुमार ने बिधूना स्थित आवास पर मिले संग्रह अमीन बिधूना क्षेत्र के गांव देवराव निवासी अनूप कुमार बाजपेयी को बृहस्पतिवार की देर शाम रिश्वत के लिए मांगे गए 10 हजार रुपये दिए। रुपये देने के बाद पीडि़त उपभोक्ता ने हैट हटाकर पहले से तय इशारा किया, तो बाहर सादा वेश में डटी एंटी करप्शन टीम ने आरोपी संग्रह अमीन को रंगे हाथों दबोच लिया। पीड़ित उपभोक्ता को यह रुपये टीम ने पहले से केमिकल लगाकर दिया गया था।
ट्रैप टीम प्रभारी जटा शंकर सिंह ने दिबियापुर थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बैंक उपभोक्ता ने बैंक से चार लाख रुपये वर्ष 2019 में ऋण लिया था। उपभोक्ता ने बताया था कि लोन समय से जमा नहीं कर पाया तो बैंक ने कामर्शियल कोर्ट कानपुर के माध्यम से तहसील बिधूना में आरसी भेज दी थी। इसके बाद से संग्रह अमीन लगातार उपभोक्ता को परेशान कर रहा था। पीड़ित उपभोक्ता ने बैंक से सेटलमेंट कराकर मई एवं जुलाई में अलग-अलग तिथियों में एक लाख 82 हजार पांच सौ रुपये जमा कर दिए। बैंक ने उपभोक्ता पर कोई बकाया न होने का पत्र चार अगस्त को न्यायालय में लगा दिया था। साथ ही तहसीलदार को भी पत्र भेजकर जानकारी दे दी थी। लेकिन आरोपी संग्रह अमीन पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इस बीच अमीन ने 40 हजार रुपये एवं एक लाख सात हजार रुपये की डीडी बनवाकर न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन

पीड़ित उपभोक्ता ने कामर्शियल कोर्ट कानपुर में अपना पक्ष रखा, तो न्यायालय ने 40 हजार रुपये एवं ड्राफ्ट वापस करने का आदेश 18 सितंबर को तहसीलदार बिधूना को भेज दिया। इसके बावजूद आरोपी संग्रह अमीन रिश्वत की मांग करता रहा। तब पीड़ित ने थाना एंटी करप्शन, कानपुर मंडल, कानपुर नगर में पहुंचकर आरोपी संग्रह अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जांच में शिकायत सही पाई गई तो टीम ने जाल बुनकर आरोपी संग्रह अमीन को दबोच लिया। दिबियापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को टीम अपने साथ ले गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद आरोपी संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें