औरैया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बिधूना तहसील क्षेत्र की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। छह दुकानों से खाद व दवा के सैंपल लिए गए। वहीं एक दुकान बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि रोहित खाद भंडार सहार, कौशल ट्रेडर्स सहार, पोरवाल एजेंसी सहार, रामू ट्रेडर्स उमरैन, सेंगर खाद भंडार उमरैन का जायजा लिया गया है।
संदेह के आधार पर इन दुकानों से खाद व दवा के सैंपल लिए गए हैं। वहीं कृषि सेवा केंद्र बेला रोड बिधूना बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)