फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दुकानों पर खाद्य सामग्री के लिए गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। 11 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन

टीम ने वैसुंधरा स्थित संजय सिंह की मिठाई की दुकान से इमरती का नमूना लिया गया। दिबियापुर स्थित पिंटू की दुकान से खोया, ककोर बाजार में हल्दी, मिर्च, दाल व खोया का नमूना लिया। मौके पर की गई जांच में दो खाद्य पदार्थों में रंग पाया गया। इस पर विक्रेता को चेतावनी दी गई।
सहायक आयुक्त खाद्य एडी पांडे ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। मिलावटखोरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य अधिकारी एके श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें