फोटो-40-तुलसी के पौधों के साथ महिलाएं। स्रोत:ग्रुप
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने कार्तिक माह में बुधवार को फूलमती मंदिर पर 101 तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण किया। शाखा की अध्यक्ष मंगला शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे ऑक्सीजन देने और औषधि के रूप में प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना उनका लक्ष्य है। ग्रुप कई अभियानों के तहत तुलसी के पौधों का निरंतर वितरण कर रहा है। संयोजिका लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि सनातन धर्म और आयुर्वेद दोनों में तुलसी का अत्यधिक महत्व है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की पूजा प्रसाद में विशेष माना गया है। शाखा ने अब तक 3880 तुलसी के पौधों का वितरण किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में लक्ष्मी बिश्नोई, उषा सोनी, पूनम, गुड्डन गुप्ता, रजनी बिश्नोई, मंजू गुप्ता और आरती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।