फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल पर मिले साधु के कपड़े, पांच घंटे बाद भी गोताखोरों को कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर साधु के कपड़े आदि सामान रखे देख लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामला स्पष्ट न होते देख किसी के पानी में कूदने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से पानी में खोजबीन शुरू की। दोपहर तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि किसी के पानी में मिलने की उम्मीद के चलते शाम तक खोजबीन अभियान जारी रहा।
यमुना नदी पुल पर आने-जाने वाले राहगीरों ने पुल की रेलिंग के पास गेरुआ रंग का कुर्ता, सफेद धोती, गमछा, चप्पल रखी देख पुलिस को किसी के यमुना में कूदने की आशंका जताते हुए जानकारी दी। सूचना मिलते ही देवकली चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां काफी देर तक लोगों से पूछताछ की, लेकिन पानी में कौन कूदा है, यह कोई भी नहीं बता सका। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली। जिस पर कुर्ता की जेब में एक चश्मा के अलावा कुछ भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने कपड़ों को कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन

पुल पर मौजूद लोग आपस में बातचीत में कपड़ों को देखते हुए किसी वृद्ध साधू के यमुना में कूदने की आशंका जताते दिखे। इधर किसी व्यक्ति के यमुना में कूदने की जानकारी पर सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर पानी में खोजबीन कराए जाने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर पानी में तलाश शुरू कराई। लगभग पांच घंटों के प्रयास के बाद गोताखोर भी कुछ नहीं तलाश पाए।
विज्ञापन

पुल पर कपड़े, लाठी, चप्पल आदि सामान किसी साधू के प्रतीत हो रहे हैं। पानी में कोई कूदा है या नहीं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश कराने में जुटी हुई है। किसी की ओर से भी किसी प्रकार की कोई तहरीर भी नहीं मिली है। जिससे यह बता पाना मुश्किल है कि पानी में कोई कूदा है या नहीं। पुलिस पानी में खोजबीन करा रही है।

- पंकज मिश्रा, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें