औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने एक साधु को टक्कर मार दी। हादसे में घायल की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर जगन्नाथपुर निवासी प्रभुदयाल (65) शुक्रवार दोपहर को हाईवे पर कमरपुर ओवरब्रिज के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच इटावा की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। प्रभुदयाल की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे मृतक के बेटे रवींद्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता से 15 साल पहले साधु बन गए थे और धार्मिक कार्यक्रमों में लीन रहते थे। शुक्रवार को करमपुर औरैया से कखावतू भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।