फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना पंजीकरण के चला रहा अस्पताल व क्लीनिक सील

Wed, 22 Feb 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में लंबे अर्से से बिना पंजीकरण व मानक पूरा किए अस्पताल संचालित हो रहे हैं। संचालक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते रहे और स्वास्थ्य विभाग अनजान रहा। अब डिप्टी सीएमएम ने आदेश किया तो अधिकारी एक पैर पर खड़े नजर आ रहे हैं। बिधूना में एक अस्पताल सील किए जाने के बाद मंगलवार को सीएमओ ने बाबरपुर में एक अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित होते पाए जाने पर सील किया है। इससे अस्पताल संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को वह सीएचसी अधीक्षक अजीतमल डॉ. अवनीश कुमार व कोतवाली पुलिस के साथ अनंतराम स्थित शहाबुद्दीन अस्पताल में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही अस्पताल में मौजूद लोग भाग गए। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल व पास में चल रही क्लीनिक विभाग से पंजीकृत नहीं थी। जिसे सील किया गया है। अस्पताल संचालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि बिना पंजीकरण के अस्पताल चलते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है। जो लोग बिना मानक के अस्पताल संचालित हो रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई अस्पतालों में अग्निशमन, विनियमित क्षेत्र और बिजली विभाग की एनओसी नहीं है। इसके बाद भी विभाग के रहमो-करम पर इन अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। सबसे अहम सवाल यह है कि जब इनके मानक पूरे नहीं तो विभाग ने इनके संचालन का लाइसेंस कैसे दिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 32 हॉस्पिटल/नर्सिंग होम पंजीकृत हैं, पर छोटे व बड़े सभी मिलाकर जिले में 100 से अधिक अस्पतालों का संचालन हो रहा है। डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ तो दूर लाइसेंस के लिए जिन मानकों को सबसे ज्यादा अहम माना गया वह तक पूरे नहीं है। शहर के एक अस्पताल को छोड़ कर किसी के पास न तो फायर विभाग की एनओसी है, और न ही विनियमित क्षेत्र से नक्शा स्वीकृत है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश के बाद सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने टीम के साथ अब कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
इन जगहों पर है मानक विहीन अस्पताल व क्लीनिक
सुभाष चौराहा से देवकली चौराहा, जमाल शाह के पास, जालौन चौराहा, जेसीज चौराहा के पास, औरैया-इटावा रोड, नवीन मंडी के पास, मुरादगंज चौराहा, अजीतमल तिराहा, बाबरपुर कस्बा, फफूंद, बिधूना, दिबियापुर, एरवाकटरा, बेला, सहायल, सहार, शहर से फफूंद रोड आदि क्षेत्रों में मानक विहीन व अवैध तरह से अस्पताल व क्लीनिकों का संचालन किया जा रहा है।
-
वर्जन...
पंजीकृत अस्पतालों को नोटिस जारी कर सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक पूरे नहीं हुए तो लाइसेंस निरस्त करने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर निरीक्षण भी किया जा रहा है। मंगलवार को शाहबुद्दीन अस्पताल व पैथोलॉजी सील की गई है।
विज्ञापन

- डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ औरैया।
-
विभागीय आंकड़ा
हॉस्पिटल-32
पैथोलॉजी-22
क्लीनिक-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें