फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संविधान दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता, मोहित भटेला प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को सुभानपुर में सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों से धावकों ने भाग लिया। इटावा के मोहित भटेला ने प्रथम स्थान पाया। सलेमपुर अछल्दा के विशाल कुमार द्वितीय और बिधूना के असित यादव तृतीय रहे। आयोजक समिति ने विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए। मोहित को जूसर मिक्सी मशीन, विशाल को ट्रैक सूट और असित को हाफ ट्रैक सूट, शील्ड व प्रमाण पत्र मिला। 15 अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें