फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर चलाएं जागरूकता अभियान

Fri, 01 Dec 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के कार्यो की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि दुर्घटना के समय एंबुलेंस के संचालन प्रक्रिया पर भी नजर रखी जाए ताकि दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को समय रहते उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि अवैध कटों पर बैरिकेडिंग, संकेतांक साइन बोर्ड लगाकर जागरूक किया जाए। जिससे आने जाने वालों को रोका जा सके। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष हैं। उन्होंने शीघ्रता से कराएं और यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिससे अज्ञानतावश होने वाली दुर्घटना को भी रोका जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें