फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: नौकरी के नाम पर छह रिश्तेदारों से ठगे 16.25 लाख रुपये

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने आलमगीरपुर के छह रिश्तेदारों से नौकरी दिलाने के नाम पर 16.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक महिला ने आरोपी के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। अटसू चौकी क्षेत्र के आलमगीरपुर गांव निवासी किशन चंद्र की पत्नी मंजू ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन


बताया कि दिबियापुर के दखलीपुर माखनुपर गांव निवासी अंकित उर्फ चुनमुन ने बेटी कविता को रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और तीन लाख रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी से रुपये की मांग की। गई तो उसने देने से मना कर दिया। तभी जानकारी हुई कि आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर महेंद्र से 2.50 लाख, काशीराम से 2.50 लाख, मनीष से 3.25 लाख रुपये, अनिल कुमार से चार लाख और कन्हैया से एक लाख रुपये भी ठगे हैं।

आरोपी नौकरी के नाम पर रुपये देने वाले आपस में रिश्तेदार हैं। किसी को भी नौकरी नहीं मिली। आरोपी अंकित का जब सबके सामने भंडा फूटा तो वह मौके से भाग निकला। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है। आरोपी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें