फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निजी बसों का अनुबंध कराने में रोडवेज की पहल अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। डग्गामारी बंद कराने के लिए निजी बसों का रोडवेज से अनुबंध कराने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बस संचालक रोडवेज के नियम व शर्तों के तहत अनुबंध कराने के लिए राजी नहीं हो पा रहे हैं। डिपो की ओर से अक्तूबर 2022 में अनुबंध को लेकर शुरू किए गए प्रयासों को 10 माह का समय बीत चुका है। एक भी बस संचालक को अनुबंध के तहत राजी नहीं किया जा सका है।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर निजी बसों को रोडवेज से अनुबंध कराने की योजना वर्ष 2022 में तैयार की गई। इसका मकसद था कि जिन रूटों पर मानकों व नियमों की अनदेखी कर बस संचालक डग्गामारी के जरिए यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें रोका जाए और बस संचालकों को रोडवेज से जोड़कर सुविधाएं बेहतर की जाएं। मगर यह योजना नियम शर्तों में आकर ठहर गई है। काफी प्रयास के बाद भी जिले के बस संचालक अनुबंध कराने को तैयार नहीं है। इसके पीछे बस संचालक निगम की शर्तों को घाटे की सौदा बताते हैं।
विज्ञापन

डिपो के अधिकारियों की ओर से अनुबंध बसों को लेकर कई बार बस संचालकों के साथ बैठक की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी है। आलम अंधेरी इस कदर हावी है कि जिन चार रूटों पर अनुबंधित बसों को चलाया जाना था, वहां डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। यहां से डिपो को अच्छा खासा राजस्व मिल सकता है। कहीं न कहीं डिपो के अधिकारियों के हथियार डाल देने से योजना को 10 माह बाद भी साकार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



इन शर्तों को लेकर अनुबंध के लिए हिचकिचा रहे बस संचालक
- बस पांच वर्ष से अधिक पुरानी न हो।

- रोडवेज के मानक के अनुसार बस बनी हो।

- फिटनेस, बीमा, रोड टैक्स आदि परिवहन कार्यालय से पूरा हो।

- प्रशिक्षित चालक हो और अनुबंधित बस में रोडवेज का परिचालक होगा।

- तय रूट पर परिवहन विभाग को सात रुपये प्रति किमी की दर भुगतान।

-

इन रूटों पर अनुबंध के तहत चलनी हैं निजी बसें

रूट दूरी

औरैया- जनाहाबाद- इटावा 173 किलोमीटर

औरैया- हरदोई, उरई, कन्नौज 203 किलोमीटर

औरैया- दिबियापुर, बिधूना, छिबरामऊ, फर्रुखाबाद 152 किलोमीटर

औरैया- बिधूना, किशनी, मैनपुरी, एटा 172 किलोमीटर



चिह्नित चारों रूटों पर अनुबंधित निजी बसों के संचालन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस संचालकों से वार्ता चल रही है। कुछ शर्तों को लेकर बात अटकी हुई है। क्षेत्रीय कार्यालय को इस संबंध में सूचना दी गई है। शर्तों में कुछ ढिलाई देते हुए जल्द अनुबंध प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें